Jamshedpur : तिलक पुस्तकालय में अनाधिकृत दुकान एवं कमरों के निर्माण की डीसी से शिकायत

बिस्टुपुर रिटेल शॉप कीपर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा शिकायत पत्र

जमशेदपुर : बिस्टुपुर एन रोड स्थित तिलक पुस्तकालय में व्यावसायिक दुकानें एवं कमरों का निर्माण कराया जा रहा है. उक्त कार्य अनाधिकृत रूप से हो रहा है. इसकी लिखित शिकायत शुक्रवार को बिस्टुपुर रिटेल शॉप कीपर्स एसोसिएशन ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यवसायियों ने उन्हें बताया कि बिस्टुपुर मार्केट पार्किंग क्षेत्र से सटे सड़क/गली पर तिलक पुस्तकालय में विभिन्न दुकानों और कमरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जहां आस-पास के स्थान पर कई प्रसिद्ध खुदरा दुकानें चल रही हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महिला किसान ने दिखाई राह, दो बीघा में शुरू की पेडी स्ट्रॉयड मशरूम की खेती

 

व्यवसायियों द्वारा सौंपा गया शिकायत पत्र

व्यवसायियों ने बताया कि बिस्टुपुर मार्केट में अपनी सभी खरीदारी आवश्यकताओं के लिए आने वाले लोगों के लिए यह एकमात्र निर्दिष्ट पार्किंग स्थल है। उन्हें पैदल भी इस सड़क/गली से गुजरना पड़ता है. जिस पर पहले से ही कई फलों की दुकानें, चाय व नाश्ता की दुकानें और वाहन मरम्मत की दुकानें लगी हुई हैं. वहीं वहां बनी नई दुकानें बाजार में अस्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देंगी, जिससे यातायात बाधित होगा और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा. जिसके कारण वहां किसी भी गंभीर घटना के घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता. व्यवसायियों ने इस पर अंकुश लगाए जाने की मांग की. दूसरी ओर उपायुक्त ने इस मामले की जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया.प्रतिनिधिमंडल में सुरेश संथालिया, बिपीन अडेसरा, भरत बसानी समेत अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time