बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान से सटे सैराती जमीन पर कोलकाता समेत अन्य बड़े शहरों के व्यवसायियों ने हावड़ा हाट लगाया. इसका शुभारंभ मंगलवार को हुआ था. वहीं आज पौष पर्व को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की. लोगों ने कपड़ा सहित अन्य सामानों की खरीदारी की. मेले में प्रखंड के आसपास क्षेत्र से तथा पड़ोसी राज्य उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग यहां खरीदारी करने पहुंच रहें है. कमेटी के सदस्य पापु राउत, राहुल राउत, कौशिक माइती, बिसु ओझा, गौरी शंकर महतो, जदुपति राणा, चिन्मय नायक, रिंकू माइती, भक्तनारायण मंडल, हलधर सीट, बाबू माइती, सौमित्र ओझा, मनोज माइती, छटन राऊत समेत अनेकों सदस्य हावड़ा हाट को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : वन नेशन वन इलेक्शन के साथ वन एजुकेशन भी होना चाहिए : सुधीर कुमार पप्पू




















































