Dehradoon: सहमा देहरादून, सूखी नदियों ने मचाई तबाही – 17 की मौत

देहरादून:  हमेशा पत्थरों से ढकी और सूखी रहने वाली देहरादून की नदियां मंगलवार को प्रलय का रूप लेकर बह निकलीं। आसमान से बरसे पानी ने इन नदियों को उफान पर ला दिया और देखते ही देखते घाटी में तबाही मचा दी।

ऋषिकेश की चंद्रभागा, जाखन और सौंग नदी में तेज बहाव ने किनारे के लोगों को दहला दिया। विकासनगर की आसन नदी में आई बाढ़ ने आठ लोगों की जान ले ली, जबकि चार अब भी लापता हैं। मोंठ नदी के तेज प्रवाह ने पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं सुवर्णा नदी का उफान भी लोगों को हैरान कर गया।

तमसा नदी में हाहाकार
देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में बहने वाली तमसा नदी ने भयावह रूप ले लिया। गुफा तक जाने वाला पुल दूसरी बार पूरी तरह बह गया।
भगवान शिव की पीतल की प्रतिमा पानी में डूब गई। 25 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा तक पानी पहुंच गया। दशकों पुराना नंदा की चौकी का पुल भी तेज बहाव में टूटकर बह गया।

रिस्पना, नून और बिंदाल का डर
रिस्पना नदी तीन शव अपने साथ बहाकर ले गई। तेज धार ने कई घर और पुल बहा दिए।
नून नदी के पानी ने एकादश मंदिर परिसर का बड़ा हिस्सा डुबो दिया।
बिंदाल और दुल्हनी नदी का उफान आसपास की बस्तियों में भय का माहौल बना रहा।

तबाही का मंजर
लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इन नदियों को इतना उफान पहले कभी नहीं देखा। पत्थरों और सूखे तल से भरी ये नदियां अचानक ऐसी मौत की धाराओं में बदल गईं कि पूरा इलाका दहशत में आ गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

PM Modi का 75वां जन्मदिन, देशभर में आयोजन – तोहफों की ई-नीलामी से जुटेंगे करोड़ों


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी बिन्दल मॉल फायरिंग के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एनकाउंटर में शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल घायल, MGMCH में चल रहा इलाज 

जमशेदपुर :  सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्फाटोरेंट में फायरिंग के दो आरोपियों के साथ स्थित बुधवार की तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो पुल से बच्चे के साथ नदी में कूदने का महिला ने किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time