Delhi Blast: पुलिस की देरी ने बचा लिया देश, पासपोर्ट फाइल अटकी तो उजागर हुआ व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल

फरीदाबाद:  यह अक्सर कहा जाता है कि पुलिस कार्रवाई में देरी करती है, लेकिन इस बार देरी देश के लिए फायदेमंद साबित हुई। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की आरोपी डॉ. शाहीन अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराना चाहती थीं। जांच में हुई देरी ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन फाइल की देरी बनी सुराग
अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में डॉ. शाहीन की पासपोर्ट वेरिफिकेशन फाइल धौज थाने पहुंची थी। 3 नवंबर को पुलिस टीम यूनिवर्सिटी पहुंचकर लौट आई, लेकिन रिपोर्ट भेजने के बजाय फाइल थाने में ही पड़ी रह गई। नियम के अनुसार, रिपोर्ट तुरंत भेजनी थी। यदि रिपोर्ट 3–4 नवंबर को भेज दी जाती, तो 11 नवंबर को गिरफ्तारी से पहले ही उनका पासपोर्ट नवीनीकृत होकर मिल सकता था। सौभाग्य से, गिरफ्तारी के समय फाइल अब भी धौज थाने में ही पड़ी थी।
अब पुलिस यह फाइल जांच एजेंसियों को सौंप रही है ताकि पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

यूनिवर्सिटी में सन्नाटा, छात्र डरे और चिंतित
अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा।
एक छात्र ने बताया–– पुलिस रोज पूछताछ कर रही है, माहौल तनावपूर्ण है। छात्रों को सदमा है कि उनके बीच रहे लोग देश में धमाका करने की साजिश में शामिल थे। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा की टीम अब भी कैंपस में मौजूद है। शनिवार को केंद्रीय एजेंसियों की कोई नई टीम यहां नहीं पहुंची।

यूनिवर्सिटी पर पुलिस-यूजीसी की सख्ती
दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं––एक चीटिंग और दूसरा फोर्जरी का। यूजीसी की शिकायत पर ये एफआईआर हुई है।
दिल्ली के ओखला स्थित यूनिवर्सिटी ऑफिस से कई दस्तावेज लिए गए। एनएएसी और यूजीसी की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
फरीदाबाद CIA की टीम ने मालिक के परिजनों के आधार कार्ड और पैन कार्ड भी जब्त किए हैं। शिकायत में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी ने फर्जी मान्यता और गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

दिल्ली धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने कई अहम कड़ियां जोड़ ली हैं। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और सुरक्षाबल लगातार सबूत जुटा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

    Spread the love

    Jamshedpur : SIT की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, आठ वाहन व दो मोबाइल फोन बरामद

    जमशेदपुर समेत कई थाना क्षेत्रों से चोरी कर ग्रामीण इलाकों में खपाते थे वाहन जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time