गुवा: सारंडा युवा बेरोजगार संघ ने गुवा सेल, बोकारो स्टील प्लांट लिमिटेड में कार्यरत एमडी फरीद एंड सन्स कंपनी पर ठेका मजदूरों की बहाली में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। संघ ने कंपनी को पत्र सौंपते हुए साफ कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली से कराई जाए।

संघ के अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि हाल ही में हुई 8 ठेका मजदूरों की बहाली पर भ्रष्टाचार का संदेह जताया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं हुई तो बेरोजगार युवाओं में असंतोष बढ़ेगा और विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
संघ ने तर्क दिया कि लॉटरी प्रक्रिया अपनाने से पक्षपात, अनुचित लाभ या भ्रष्टाचार की संभावना खत्म होगी और सभी पात्र स्थानीय अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि भविष्य में होने वाली सभी बहालियों की जानकारी स्थानीय प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को दी जाए, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे और युवाओं का भरोसा कायम हो।
इसे भी पढ़ें : Chandil: बरसात ने छीनी छत, JioTag होने के बावजूद नहीं मिला आवास
There is no ads to display, Please add some



















































