जमशेदपुर: रांची में आयोजित दो दिवसीय झारखंड सीएसआर कंक्लेव में पोटका की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने भाग लिया। यह आयोजन झारखंड कारपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) की पहल पर किया गया था।
कार्यक्रम में केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री जुएल ओराम शामिल हुए। राज्य के 34 जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधि भी इस कंक्लेव में पहुंचे। सभी प्रतिनिधियों ने समाज की प्रगति और आने वाले समय में जनजातीय हितों को आगे बढ़ाने की भूमिका पर चर्चा की।
झारखंड राज्य निर्माण के 25 साल बाद पहली बार इस तरह का कंक्लेव रांची में हुआ। इसमें सरकारी और निजी औद्योगिक इकाइयों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों ने एक साथ बैठकर झारखंड के विकास पर विचार-विमर्श किया।
कंक्लेव में समाज की बेहतरी के लिए योजनाओं पर चर्चा हुई और विशेषज्ञों ने विकास के नए रास्ते सुझाए। देश और राज्य के वरिष्ठजन भी इस मौके पर मौजूद रहे और सभी को मार्गदर्शन दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हरतालिका तीज पर पप्पू सरदार ने 250 महिलाओं को दिए उपहार
There is no ads to display, Please add some



















































