Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी के दो साल बाद अब अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं। कपल ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि वे जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।

25 अगस्त को दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी-सी पोस्ट शेयर की। तस्वीर में लिखा है – “1+1=3” और साथ ही बेबी के फुटप्रिंट भी बने हैं। वीडियो में कपल हाथों में हाथ थामे हरियाली के बीच टहलता नजर आ रहा है।

 

पोस्ट के कैप्शन में परिणीति और राघव ने लिखा – “हमारा लिटिल यूनिवर्स जल्द ही आ रहा है। बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं।”

बॉलीवुड से बधाइयों की बौछार
खबर सामने आते ही बॉलीवुड सितारों ने बधाई देना शुरू कर दिया।
सोनम कपूर ने लिखा – “बधाई हो डार्लिंग।”
रकुल प्रीत सिंह ने भी बधाई संदेश दिया।
निम्रत कौर ने कहा – “धन्य रहो। बहुत-बहुत बधाई।”
फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

परिणीति और राघव ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। मई 2023 में दोनों की सगाई हुई और सितंबर 2023 में उदयपुर में भव्य शादी। अब दोनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर – पैरेंटहुड – में कदम रखने वाले हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Big Boss 19 का धमाकेदार आगाज, शहबाज बदेशा की एंट्री नहीं; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : गांधी और शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह के बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र और खाद्य सामग्री

    जमशेदपुर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  तथा  ‘विश्व मुस्कान दिवस’ के अवसर पर 2 अक्टूबर को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह कैंपस में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन…

    Spread the love

    Kolkata : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों को नहीं होगी कोई दिक्कत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेने, कोच की संख्या भी बढ़ेगी

    कोलकाता : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस वर्ष व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time