Deoghar: 16 वें वित्त आयोग की टीम 29 मई को आएगी देवघर

 

– डीसी ने तैयारियों को लेकर की बैठक

देवघर:  डीसी विशाल सागर ने गोपनीय सभागार में 16 वें वित्त आयोग की आयोजित बैठक के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर जानकारी ली। डीसी ने बताया कि आगामी 29 मई को 16 वें वित्त आयोग की टीम आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढिय़ा के नेतृत्व देवघर आ रही हैं। ऐसे में बैठक को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिंदुबार समीक्षा करने के अलावा विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

16वें वित्त आयोग के एजेंडा से सभी को अवगत कराया

डीसी विशाल सागर ने केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में 16वें वित्त आयोग के एजेंडा से सभी को अवगत कराया। साथ ही वित्त आयोग की केंद्रीय टीम प्रमंडल स्तर पर बैठक करेगी व सहायता अनुदान पर पंचायतों व निकायों से राय लेगी। साथ ही वित्त आयोग की टीम देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा व पाकुड़ जिले के जिला परिषद अध्यक्ष, एक मुखिया व एक प्रमुख के साथ बैठक को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं नजारत व परिवहन विभाग की टीम उपस्थित थी।

Spread the love

Related Posts

Gua : सीआईएसएफ गुवा में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गुवा  : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट जीओएम, गुवा में कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 से 19…

Spread the love

Muri : झालदा में मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय श्रावणी मेला का शुरू, राखी के अलावे लजीज व्यंजनों के लगे हैं स्टॉल 

मुरी : मारवाड़ी महिला समिति की ओर से झालदा में दो दिवसीय श्रावणी मेला का शुभ्रारंभ किया गया। मेले में विभिन्न समानों के स्टाल लगाए गए हैं। जहां लोग अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time