Deoghar : बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में हृदयपीठ पंचांग का लोकार्पण

पर्व-त्योहार, विवाह- उपनयन, मुंडन, यात्रा की तिथियों मिलेगी जानकारी

देवघर:  पंडा समाज जन कल्याण मंच (रजि.) की ओर से प्रकाशित हृदयपीठ पंचांग का बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में सरदार पंडा गुलाबानंद झा एवं मंच के पदाधिकारियों द्वारा बाबा को अर्पण के उपरांत लोकार्पण किया गया। हृदयपीठ पंचांग अपने-आप में विशिष्ट है, इसमें अंग्रेजी दिनांक व हिन्दी तिथियां समाहित है। 2025-26 के लिए प्रकाशित हृदयपीठ पंचांग में पर्व-त्योहार के साथ विवाह, उपनयन, मुंडन, यात्रा सहित विभिन्न तिथियों की उपयोगी जानकारी दी गई है। हृदयपीठ पंचांग में रोजाना तिथि पर्व और त्योहार देखने के लिए उपयोगी है।

पंचांग केवल तिथियों का लेखा-जोखा नहीं

पंडा समाज जन कल्याण मंच के अध्यक्ष आशीष झा व महासचिव पन्नालाल मिश्र ने बताया कि हृदयपीठ पंचांग सामाजिक व सांस्कृतिक उत्थान के साथ आपसी एकजुटता पर भी विशेष बल दिया गया है। पंडा धर्मरक्षिणी सभा के संरक्षक दुर्लभमिश्रा ने कहा कि हृदयपीठ पंचांग बैद्यनाथधाम की प्राचीन सूर्य गणितीय गणना पर आधारित है। अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज ने कहा की हृदयपीठ पंचांग केवल तिथियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का सजीव दर्पण है। महामंत्री निर्मल झा ने कहा कि हृदयपीठ पंचांग भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की परंपराओं से जुड़ा अमूल्य प्रतीक है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी

पंडा समाज जन कल्याण मंच (रजि.) के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की गई। इसमें संरक्षक अशोकानंद झा (व्यवस्थापक हिंदीविद्यापीठ), अध्यक्ष आशीष झा, उपाध्यक्ष गिरधारी बल्लभ झा, उपाध्यक्ष श्रीनाथ खावाड़े, महासचिव पन्नालाल मिश्र (महासभा), उप-सचिव शिव शंकर खवाड़े, उप-सचिव शैलेश मिश्रा (महाराजी), कोषाध्यक्ष मोती लाल झा और कार्यकारणी सदस्य में मार्कण्डेय जेजवाड़े (पुटरू दा), कुंदन पंडित, जय नारायण मिश्रा (बैंक, उप-प्रबंधक), नारायण मिश्र (बैंक, मुख्य प्रबंधक), राजेश श्रृंगारी, विकास बलियासे, राजीव बलियासे आदि शामिल हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time