Deoghar: बिजली कर्मियों को पोल से उतार कर बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

देवघर: मधुपुर अनुमंडल के मारगोमुंडा में बीती देर रात पंदनियां गांव में बिजली मरम्मत कार्य कर रहे दो विद्युत मानव कर्मी पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों कर्मी जख्मी हो गए। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए बिजली आपूर्ति शाखा (ग्रामीण), मधुपुर के कर्मचारी बाबू राम और उनके सहयोगी अलीमुद्दीन अंसारी को मौके पर भेजा गया था। रात्रि लगभग 12:05 बजे जब दोनों कर्मचारी गोदारा पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे थे, तभी अचानक वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें पोल से उतारकर मारपीट शुरू कर दी।

13 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

दोनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए गए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। लोहे के रॉड, डंडों और अन्य धारदार हथियारों दोनों कर्मियों को जख्मी कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने त्वरित रूप से स्थानीय थाना को सूचित किया। पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों विद्युत कर्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना में शामिल करीब 13 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिनमें से कुछ की पहचान हो चुकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

– दीपक कुमार, सहायक अभियंता ने कहा कि विभाग के कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे थे। ऐसी घटनाएं न केवल कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ती हैं, बल्कि विकास कार्यों में भी बाधा डालती हैं। घटना की लिखित सूचना थाना को दी है और उम्मीद करते हैं कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: समाज में मीडिया की अहम भूमिका, प्रशासन का प्रभावी संपर्क जरूरी : उपायुक्त अजय नाथ झा

 

Spread the love

Related Posts

Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Spread the love

Muri : 22 दिनों से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले में परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर होगा जोरदार आंदोलन मुरी : रांची के कोकर निवासी 18 माह की मासूम अदिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time