Deoghar : पुनासी डैम से गर्मी में देवघर को नहीं मिलेगा पानी, सदन में नगर विभाग मंत्री ने दिया जवाब

 

देवघर : पुनामी डैम से इस गर्मी में भी शहरवासियों को पानी नहीं मिलेगा। देवघर विधायक सुरेश पासवान ने सदन में पुनासी डैम से शहर को पानी देने का मामला उठाया था, जिस पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट कर दिया कि अभी पुनासी से शहर में जलापूर्ति में देरी होगी। मंत्री ने कहा कि 287 करोड़ की यह योजना प्रगति पर है। विभिन्न विभागों से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है।

संबंधित विभाग से एनओसी प्राप्त करना कठिन

जब राज्य सरकार के अधीन विभाग तो आपसी सामंजस्य स्थापित कर योजना का समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन जब यह मसला वन भूमि और रेलवे की जमीन का हो तो ऐसे हालत में संबंधित विभाग से एनओसी प्राप्त करना कठिन काम है। 2026 तक योजना के पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन वन भूमि और राष्ट्रीय राजमार्ग से एनओसी प्राप्त नहीं होने के कारण योजना के कार्यान्वयन में देरी हो रही है। 78 टैंकरों के जरिए नगर निगम देवघर में लोगों को पानी दे रहा है। इसके अलावा निगम क्षेत्र में 1183 चापानलों को भी दुरुस्त कर दिया गया है, ताकि गर्मी में पानी की समस्या न हो।

इसे भी पढ़ें : Mental Health: आयुष्मान भारत योजना में मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर, अब तक खर्च किए जा चुके हैं 87 करोड़ रुपये


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : 26 सितंबर के लोक भवन मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम जिला से होगी जोरदार भागीदारी : सोनाराम सिंकु

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी 26…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time