Deoghar Sharavani Mela 2025: सावन के 13वें दिन बाबा बैद्यनाथ का डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

देवघर:  बुधवार को श्रावणी मेले के 13वें दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा की बेमिसाल तस्वीर देखने को मिली. करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा, आंतरिक अर्घा और शीघ्र दर्शनम जैसे तीनों माध्यमों से बाबा का जलाभिषेक किया.

प्रातः काल मंदिर का पट खुलते ही सबसे पहले कांचा जल पूजा और फिर सरदारी पूजा संपन्न हुई. उसके बाद सुबह 4:15 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए.

बाबा दरबार तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं की कतार मंदिर परिसर से निकलकर बीएड कॉलेज तक फैल गई थी. जिला प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आगामी शनिवार से तीसरी सोमवारी को लेकर भीड़ और अधिक बढ़ेगी.

उल्लेखनीय है कि दूसरी सोमवारी को अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा दर्ज किया गया, जब 3.62 लाख से अधिक भक्तों ने जलार्पण किया था.

गर्म और उमसभरे मौसम में कांवरियों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए. कतारों पर वाटर कैनन मशीनों के माध्यम से ठंडे पानी का छिड़काव किया गया, जिससे भक्तों को कुछ राहत मिली.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: अमावस्या की रात गुवा में होगी मां काली की भव्य पूजा, भक्तों की बढ़ी आस्था


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नदियों को मां कहते हैं, लेकिन हमने उन्हें मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया, नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

    जमशेदपुर में लागू हो नाला आधारित विकास नीति नदियों का अतिक्रमण मान सभ्यता के लिए ठीक नहीं जमशेदपुर : विश्व नदी दिवस पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time