Deoghar: 23 अप्रैल को कांग्रेस की विस्तारित बैठक, संगठन सृजन पर होगा मंथन

देवघर: देवघर जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण विस्तारित बैठक 23 अप्रैल को स्टेशन रोड स्थित न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में आयोजित की जाएगी. यह बैठक जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश की अध्यक्षता में होगी, जिसमें संगठनात्मक सृजन को लेकर चर्चा की जाएगी.

प्रभारी प्रदीप यादव की रहेगी उपस्थिति
बैठक में विशेष रूप से देवघर जिला कांग्रेस के प्रभारी एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की उपस्थिति रहेगी. उनके मार्गदर्शन में संगठन के पुनर्गठन, सशक्तिकरण और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी.

जिलेभर के पदाधिकारियों को बुलाया गया
बैठक में जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, विभिन्न अग्रणी मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, साथ ही सभी प्रखंड, नगर और मंडल अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, प्रदेश प्रतिनिधि, विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं एआईसीसी सदस्य आमंत्रित किए गए हैं.

संगठन को मिलेगा नया दिशा
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक देवघर में कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. इस अवसर पर विभिन्न स्तरों पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की भूमिका को प्रभावशाली बनाने की रणनीति तय की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: रामगढ़ सदर अस्पताल में सिटी स्कैन और MRI की मांग, सांसद प्रतिनिधि ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Chaibasa : 26 सितंबर के लोक भवन मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम जिला से होगी जोरदार भागीदारी : सोनाराम सिंकु

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी 26…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time