Deoghar: झारखंड युवा कांग्रेस को मिला नया डिजिटल सेनापति, अभिषेक दुबे स्टेट को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

देवघर: भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की नई कमेटी की घोषणा की गई है. इस कमेटी में देवघर से दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

अभिषेक दुबे बने स्टेट को-ऑर्डिनेटर
देवघर के अभिषेक दुबे को उनकी लगातार सक्रियता और परिश्रम को देखते हुए प्रदेश सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया है. यह जिम्मेदारी उन्हें सोशल मीडिया अभियान को सशक्त और संगठित करने हेतु दी गई है.

पूर्व नगर अध्यक्ष को मिला प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान
देवघर युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष पासवान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है. यह नियुक्ति जिले से दो सक्रिय नेताओं को राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व प्रदान करती है.

स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
नव नियुक्ति पर देवघर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभिषेक और आशुतोष को बधाई दी है.

आभार और संकल्प
इस अवसर पर अभिषेक दुबे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वे युवा कांग्रेस प्रभारी श्रीकृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू जैन, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज एवं सोशल मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी के प्रति आभार प्रकट करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: सरकारी पदाधिकारी बनकर करते थे ठगी, पांच गिरफ्तार
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time