Deoghar: जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सारठ प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न, डॉली दास बनीं अध्यक्ष

देवघर: झारखंड चिकित्सा और जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सारठ प्रखंड कमेटी की आमसभा मंगलवार को सीएचसी सभागार में आयोजित की गई. इस सभा की अध्यक्षता नूतन कुमारी और संचालन राज तिवारी ने किया.

चुनाव और नई कमेटी का गठन

मौके पर संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा, राज्य उप संयोजिका निरुलता बेसरा, स्वागत मंत्री मुन्ना राय, प्रमंडलीय संयोजक आशिफ हुसैन, स्वागत कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, बबीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शर्मिला कुमारी और किरण कुमारी की देखरेख में प्रखंड कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ.
चुनाव में डॉली दास को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. नूतन कुमारी और मीरा रानी को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया. मंजू कुमारी को मंत्री, मीरा कुमारी और गायत्री कुमारी को संयुक्त मंत्री, हेमंत कुमार को कोषाध्यक्ष और राज तिवारी को जिला प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया. इसके अलावा, सलोमी किस्कू को संघर्ष मंत्री और बुद्धिनाथ झा, अनिकेत तिवारी, मुकेश कुमार, बुलबुल भारती, प्रतिमा सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया.

उपस्थित सदस्य और आयोजन का महत्व

सभा में सरोज सिंह, राम विलास सिंह, नारायण पांडेय, संजय कुमार दिवाकर, नरेश प्रसाद वर्मा, प्रमोद कुमार, ज्योत्सना देवी, कनक माला, कुमारी रिंकू सिन्हा, प्रियंका कुमारी, कुमारी मधु सिन्हा, मंजू कुमारी, पूनम देवी, रेखा कुमारी, राजीव तिवारी, निरंजन प्रसाद राय, सागरिका तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सेंट्रल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी और जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के कर्मचारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time