Jharkhand: राज्य में विकास प्रभावित, मुखिया चुनाव के बाद फंड नहीं मिला – पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने राज्य में हेमंत सरकार की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हेमंत सरकार दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के समक्ष नतमस्तक होकर कुछ लाभ लेने की कोशिश में है।

पांडेय ने आरोप लगाया कि राज्य में झामुमो के सहयोग से भाजपा के केंद्र सरकार के प्रति झुकाव बढ़ता दिखाई दे रहा है, क्योंकि राज्य में राजद और कांग्रेस का सहयोग अपेक्षित लाभ नहीं दे रहा है।

जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि मुखिया चुनाव के बाद पंचायतों को उचित विकास फंड नहीं मिलना इसका स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहयोग न मिलने से राज्य की विकास योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पांडेय ने यह भी संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन के स्वरूप देखने को मिल सकता है। उनका कहना है कि यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि झारखंड में पहले भी इस तरह के राजनीतिक प्रयोग हुए हैं।

Spread the love

Related Posts

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *