Dhanbad: स्क्रीन पर खुद टिक हो रहे थे जवाब – SSC परीक्षा में हाई-टेक नकल, रंगेहाथ पकड़ा गया अभ्यर्थी

धनबाद:  धनबाद में आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (SSC CGL) टियर-1 परीक्षा 2025 के दौरान शुक्रवार को एक हाई-टेक नकल कांड का खुलासा हुआ। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के इन्फिनिट डिजिटल जोन, गोल्डन कैंप, कुरमिडीह केंद्र पर परीक्षा में बैठा एक अभ्यर्थी आई. के. गुजराल नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया।

ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी महादेव गोराई की नजर जब अभ्यर्थी पर पड़ी, तो उन्होंने देखा कि उम्मीदवार चुपचाप बैठा है — हाथ में सिर्फ माउस है, लेकिन कंप्यूटर स्क्रीन पर सवालों के जवाब अपने आप टिक हो रहे थे। यह देखकर परीक्षा कर्मियों और पर्यवेक्षकों में हड़कंप मच गया।

संदेह होने पर अभ्यर्थी से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से वनप्लस का मोबाइल फोन बरामद किया गया। तकनीकी जांच में पाया गया कि सवालों के सही उत्तर रियल टाइम में व्हाट्सएप के माध्यम से किसी बाहरी सहयोगी द्वारा भेजे जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कांड संख्या 230/25 के तहत मामला दर्ज किया। परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी एड्युक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्रा.लि. के सर्वर कर्मियों पर भी संदेह जताया गया है। फिलहाल पुलिस अभ्यर्थी को हवालात में डालकर पूछताछ कर रही है और इस पूरे हाई-टेक नकल गिरोह की जांच में जुटी है।

धनबाद में हुए इस फर्जीवाड़े ने एक बार फिर ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों से मेहनती परीक्षार्थियों का मनोबल टूटता है और सिस्टम की पारदर्शिता प्रभावित होती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

सृजन पब्लिक स्कूल में 7 साल के बच्चे के साथ क्रूरता, होमवर्क न करने पर उल्टा लटकाया

Spread the love

Related Posts

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *