सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेन्टर का हुआ शुभारंभ

 

 

 

 रामगढ़ः सदर अस्पताल में शनिवार को डायलिसिस सेन्टर का उद्घाटन सह शुभारंभ सांसद मनीष जयसवाल, विधायक ममता देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष दिनेश मुण्डा, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, उप विकास आयुक्त  रोबिन टोप्पो, सिविल सर्जन डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद एवं उपाधीक्षक डॉ० ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

उदघाटन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

मौके पर सांसद  मनीष जयसवाल ने कहा कि डायलिसिस एक ऐसा प्रक्रिया है कि इसे सप्ताह में 2-3 बार किया जाता है जिसमें काफी खर्च होता है और ये खर्च गरीबो के लिए वहन कर पाना संभव नहीं है. सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेवा की शुरूआत एक अच्छी पहल है जो हर गरीब के लिए संभव हो पायेगा.वहीं विधायक ममता देवी ने कहा कि नव वर्ष के आगमन के साथ ही रामगढ़ जिला-वासियो को यह सौगात मिला. उन्होने कहा कि इसके वेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक एवं तकनिशियन तथा अन्य सहयोगी मानवबल भी रखा  जाना चाहिए साथ ही उन्होने सबसे सहयोग की भी अपील की.

बीपीएल एवं आयुष्मान के मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जायेगा

 

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि हर वर्ग के लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. डायलिसिस सेवा 24X7 चलाई जायेगी परन्तु अभी ये सिर्फ दिन में चलाया जायेगा. सदर अस्पताल रामगढ़ में संचालित होने वाले इस डायलिसिस सेन्टर में  एवं बीपीएल एवं आयुष्मान के मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जायेगा तथा अन्य मरीजों को सरकारी दर पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध रहेगी. वहीं उप विकास आयुक्त ने कहा कि डायलिसिस सेवा के सूचारू रूप से संचालन के लिए जिला प्रशासन भी हर संभव सहयोग करेगा ताकि जिले की आम जनता का यह सेवा असानी से उपलब्ध हो सके.

 

इसे भी पढ़ेः शीतलहर में 6-7 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश

कार्यक्रम के दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष दिनेश मुण्डा, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, डॉ० स्वराज (डीटीओ), डॉ० अजय चौधरी (डीएमओ), डॉ० तुलिका रानी (डीएलओ). डॉ० उदय श्रीवास्तव (सर्जन), विजय कुमार (डीपीएम)  भोला शंकर गुप्ता (डीएएम), सुनील कुमार मधुकर,चन्द्रशेखर महतो एवं अन्य स्वाथ्य कर्मी भी उपस्थित थे.

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम, शौर्य प्रदर्शन और भक्ति के जयकारों से सराबोर हुआ क्षेत्र

    बहरागोड़ा : भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा बहरागोड़ा प्रखंड भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धा और शक्ति के इस अनूठे संगम…

    Spread the love

    Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

    जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time