जिला परिवहन पदाधिकारी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर टेम्पो चालकों को किया जागरूक

आदित्यपुर :  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2025 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने कांड्रा ऑटो स्टैंड में टेम्पो चालकों को जागरूक किया.  जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अधिकतर एक्सीडेंट ओवर स्पीड की वजह से होती है. इस क्रम मे ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के पालन सम्बन्धित पंपलेट्स देकर विभिन्न जानकारियां साझा की गई तथा अपने आस पास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई.

इसे भी पढ़ें : खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान, 01 हाइवा 01 जेसीबी मशीन किया जब्त

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एमभी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी

परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जागरूकता अभियान हर चौक-चौराहा एवं बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड पर चलाया जाएगा. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सभी को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहा है.  ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को एमभी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर रवि प्रसाद एवं दिलीप कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन कुंदन वर्मा रोड एनालिस्ट इंजीनियर आशुतोष कुमार सिंह शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर एफसी ने मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ मुकाबले के लिए कसी कमर

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *