Chandil : पड़कीडीह गांव में हाथी ने ग्रामीण को पटक कर किया घायल

Chandil : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पड़कीडीह गांव में शुक्रवार की आधी रात को जंगली हाथी ने लखिन्द्र टुडू को सूंड से उठाकर फेंक दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों का कहना है कि लखिन्द्र घर के पास शौच के लिए बैठे थे पीछे से एक हाथी ने  उन्हें सूंड से जकड़ लिया।  कुत्ते के भौंकने के कारण हाथी का ध्यान कुत्ते की तरफ गया , इसके बादल हाथी ने लखिन्द्र को दूर फेंक दिया । स्थानीय लोगों ने बताया कि दो हाथी थे, एक हाथी गांव में कटहल, आम आदि खाने में मशगूल था। दूसरा हाथी भोजन की तलाश में लखिन्द्र टुडू के घर के आसपास घूम रहा था। इस दौरान शौच के लिए निकले लखिन्द्र टुडू का हाथी से सामना हो गया। घटना शुक्रवार की रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

    पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

    Spread the love

    Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

    गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time