Patamda: आम बागवानी को बाजार से जोड़ने की पहल, प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आय़ोजित

 

पटमदा : मनरेगा योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत विकसित आम बागवानी को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आम उत्पादकों, सरकारी अधिकारियों, विपणन सचिव तथा एनजीओ प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

आय में वृद्धि की संभावनाएं

बीते कुछ वर्षों में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा के माध्यम से बड़े पैमाने पर आम की फलोत्पादन योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। इसके फलस्वरूप क्षेत्र में आम का उत्पादन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं। अब आवश्यकता इस बात की है कि इन उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का न्यायसंगत मूल्य मिल सके।

आम का सैंपल कोलकाता स्थित लैब भेजा जा रहा है

सम्मेलन में उपस्थित अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, तथा विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों ने आम विपणन को लेकर विचार-विमर्श किया। इसमें स्थानीय स्तर पर संग्रहण, ग्रेडिंग, ब्रांडिंग, मूल्य संवर्धन और निर्यात की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। ऑल सीजन फार्म फ्रेश के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि पटमदा में उत्पादित आम का सैंपल कोलकाता स्थित लैब भेजा जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता रिपोर्ट के आधार पर इसे विदेशों में निर्यात करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं, श्री सारन्या और Intet to Solution जैसे निजी साझेदारों ने 5 एकड़ क्षेत्रफल में उत्पादित आम की संपूर्ण फसल को खरीदने और किसानों को उचित मूल्य देने का आश्वासन दिया।

आमदनी को दोगुना करने के लक्ष्य

इस पहल को आम बागवानी को स्थायी आजीविका विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कृषि आधारित योजनाओं को बाजार से जोड़कर किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर ठोस प्रगति की जाए।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

    पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

    Spread the love

    Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

    पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time