Jhargram : लौरियादम गांव में हाथियों नें मवेशियों पर किया हमला, कई पशु की मौत

झाड़ग्राम : शहर से सटे माणिकपाड़ा ग्रामीण इलाके में बीती रात लौरियादम गांव में हाथियों नें उत्पात मचाया । एक हाथी ने शंकर घोष के गौशाला में घुस कर अंदर एवं खलिहन में बंधे मवेशियों पर हमला कर दिया। इस घटना में कई मवेशियों की मौत हो गयी तथा कई घायल हो गए। हाथीयों द्वारा भोजन की तलाश में घरों में घुसपैठ करना इस क्षेत्र में आम बात है।

वन विभाग कर्मियों ने शंकर घोष के घर का दौरा किया

परंतु इस घटना के पश्चात क्षेत्र के लोग गौशाला पर हुए हमले से स्तब्ध हैं। मुआवजे को लेकर वन विभाग कर्मियों ने शंकर घोष के घर का आज दौरा किया। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले हाथी पर नजर रखने का निर्णय लिया गया है। गौरतलाब हो की हाथी आमतौर पर ऐसी हरकत नहीं करते। हालाँकि, घरों के अंदर एवं बाहर हाथियों के लगातार हमलों से होने वाली क्षति बढ़ती जा रही है, जिससे भयभीत निवासियों में तीव्र आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की उदासीनता, निष्क्रियता एवं हाथियों पर नियंत्रण के लिए योजना के अभाव के कारण ऐसी दुखद घटनाएं हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Gamharia : बड़ा गम्हरिया में छह दिवसीय शीतला पूजा में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *