Kolkata: आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डाक्टर को मिला इंसाफ,संजय रॉय को हुई उम्र कैद की सजा

कोलकाता: सीबीआई अदालत ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का दोषी संजय रॉय को उम्र कैद की सजा सुनाई है. सियालदह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने रॉय को पिछले साल 9 अगस्त को अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु के साथ बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया था. कड़ी सुरक्षा के बीच रॉय को आज सुबह करीब साढ़े दस बजे जेल से अदालत ले जाया गया. सियालदह अदालत की किलेबंदी कर दी गई और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगभग 500 पुलिसकर्मी की तैनाती की गई थी.

इसे भी पढ़ेः Kolkata: आरजी कर रेप व मर्डर केस का दोषी संजय रॉय की मां ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

संजय रॉय को डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसकी गला दबाकर हत्या करने का दोषी पाया गया था. न्यायाधीश अनिर्बान दास ने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 66 और 103(1) के तहत दोषी ठहराया था. जज ने आज फैसला सुनाते हुए संजय रॉय को उम्र कैद की सजा सुनाई. आरजी कर मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर तपन प्रमाणिक ने कहा कि मैं फैसले का स्वागत करूंगा चाहे वह आजीवन कारावास हो या मृत्यु तक फांसी हो.

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *