जमशेदपुर: गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि हम आज पूज्य बापू की 156वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांधी जी द्वारा दिखाया गया सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी हमारे लिए उतना ही प्रासंगिक है।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी का त्याग और बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि गांधी जी ने न कभी शस्त्र उठाया और न किसी के प्रति कठोर शब्द बोले, फिर भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर हमें लाल बहादुर शास्त्री के योगदान और उनके आदर्शों को भी याद रखना चाहिए, जिन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने और “जय जवान-जय किसान” का संदेश देने का काम किया।
इसे भी पढ़ें :