Gamharia : बाहा पर्व में मंत्री रामदास सोरेन समेत 160 गांव के ग्रामीण हुए शामिल

गम्हरिया : बुधवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत टायो गेट स्थित जाहेरथान में खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति की ओर से प्रखंड स्तरीय बाहा पर्व का आयोजन किया गया. इस दौरान नायके बाबा प्रवीण सोरेन ने जाहेरथान में साल वृक्ष के नीचे पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा-अर्चना कर सारी परंपराएं संपन्न कराते हुए प्रकृति की पूजा की. इस दौरान नायके द्वारा वितरित साल का फूल को प्रखंड व आस-पास के करीब 160 गांव से जुटे लोगों ने अपने कानों में लगाकर ईस्ट देवता से सुख, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की.

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर पारंपरिक बाहा नृत्य किया

 

इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर पारंपरिक बाहा नृत्य किया. इसके पश्चात ग्रामीणों ने ससम्मान गाजे-बाजे के साथ नायके बाबा को जाहेरथान से उनके घर तक पहुंचाया गया. कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन भी शामिल होकर सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस मौके पर डॉ शुभेंदू महतो, गणेश माहली, बीएचयू के प्रो डॉ राजू सोरेन, गणेश चौधरी, जगदीश महतो, मंगल टुडू, रामदास टुडू, भोमरा माझी, उदय मार्डी, कोन्दा बेसरा, अमृत महतो, हेमंत मार्डी, सोखेन हेंब्रम, प्यारेलाल प्रधान, शंकर मुखी समेत काफी संख्या में समाज के लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Holi Special Train: दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की लिस्ट जारी, यहाँ देखिए

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर :  सरायकेला खरसावां जिले के महुलडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि…

    Spread the love

    Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

    गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time