Gamharia: मानवाधिकार सहायता संघ ने उठाई बेरोजगार युवाओं की आवाज

गम्हरिया : मानवाधिकार सहायता संघ (अंतरराष्ट्रीय) के सरायकेला-खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने झारखंड सरकार से उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को शिक्षित बेरोजगार युवाओं के भविष्य के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।

सुमन कारूवा ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उत्पाद सिपाही के लिए शारीरिक दक्षता (दौड़) परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें भाग लेने के दौरान कई युवाओं की असमय मृत्यु भी हुई। इसके बावजूद अब तक लिखित परीक्षा की कोई तिथि घोषित नहीं की गई, जिससे उम्मीदवार निराशा और ठगे जाने की भावना से जूझ रहे हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की आशाओं को समय रहते महत्व नहीं दिया, तो यह शिक्षित बेरोजगारों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित करने का आग्रह किया है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में धूमधाम से मना पतंजलि योग परिवार का गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time