Jamshedpur: गृह ऋण स्वीकृति में तेजी लाने की पहल, बैंकों को 30 दिनों में फाइल स्वीकृति का अल्टीमेटम

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवासीय परियोजना के लाभार्थियों को शीघ्र गृह ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (J.N.A.C) के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने की।

बैठक में आवास योजना के तकनीकी कोषांग से टाउन प्लानर आलोक नारायण, MIS विशेषज्ञ रितेश राज और स्मिता श्री शामिल हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक बिष्टुपुर, केनरा बैंक बारीडीह, केनरा बैंक बिष्टुपुर और केनरा बैंक RAH के शाखा प्रबंधकगण भी उपस्थित थे।

उप नगर आयुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को गृह ऋण स्वीकृति में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि 30 दिनों के भीतर सभी लंबित ऋण फाइलों को स्वीकृत किया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता मिल सके।

यह बैठक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चल रही परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों को समय पर सहायता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi : 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे, मुख्यमंत्री ने स्वागत किया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time