Gamharia: स्क्रैप चोरी का गिरोह ध्वस्त, 9 गिरफ्तार

गम्हरिया: गम्हरिया पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप लोहे की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सरगना पिंटू प्रमाणिक समेत 9 चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को लगातार औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप एवं लोहे के सामान चोरी होने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने ऊपरबेड़ा चित्रकूट अपार्टमेंट बाउंड्री वॉल से लोहे के स्क्रेप चुराते सभी चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार चोरों में पिंटू प्रमाणिक उर्फ गणेश प्रमाणिक, दीपक ठाकुर उर्फ रिशु, गुरु प्रमाणिक, विशाल कुमार, राजेश महापात्र, विजय दास, मुकेश चक्रवर्ती, मोहम्मद सलमान खान और दिनेश सिंह शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपी पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल होने पर जेल की सजा काट चुके हैं।

गिरफ्तार चोर गिरोह के पास से पुलिस ने एक बोलेरो, एक माल वाहक पियाजियो टेंपो, दो बोरे में एल्युमिनियम जैसे धातु, तांबा का तार, लोहा तार काटने वाला कटर और जुट का रस्सा बरामद किया है।
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: 10 जून से 15 अक्टूबर तक NGT के बालू खनन पर लगा प्रतिबंध

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time