Gamhariya : समाजसेवियों ने जीबी स्कूल नारायणपुर टेंटोपोसी के विकास की बनाई रणनीति

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत आसनबनी स्थित ग्राम विकास उच्च विद्यालय नारायणपुर-टेंटोपोसी के विकास को लेकर क्षेत्र के समाजसेवियों ने पहल शुरू की है. इसको लेकर समाजसेवियों की बैठक स्कूल परिसर में अधिवक्ता निर्मल कुमार आचार्या की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्कूल के विकास समेत व्याप्त समस्याओं का समाधान पर चर्चा की गयी. साथ ही समिति का गठन कर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए आसनबनी निवासी हिरालाल महतो को एक सप्ताह के अंदर समिति का गठन करने की जिम्मेवारी दी गयी है. आचार्या ने कहा कि जनवरी 2026 में स्कूल के प्रबंधन समिति का कार्यकाल भी पूरा हो जायेगा. बैठक में नयी समिति के गठन के लेकर भी चर्चा की गयी. बैठक में मुखिया रोहिदास हो, मनोहर महतो, जयचंद महतो, रथु महतो, सूरज महतो, मनसा टुडू, आदि प्रताप महतो, नलिनी कांत महतो समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नो इंट्री में बड़े वाहन के आवागमन का दोषी कौन – अप्पू तिवारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *