Graduate College: तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न, विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

जमशेदपुरः ग्रेजुएट कॉलेज कैंपस में रविवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर परशुराम सियोल और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर बीके सिंह उपस्थित थे. सर्व प्रथम कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी द्वारा अतिथियों को पौधा और शॉल देकर सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम खेल प्रभारी डॉक्टर पूनम रजक एवं खेल प्रशिक्षिका दीपिका कुजूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इसमें विभिन्न खेलों के एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: 11 फरवरी से शुरू होगी जैक की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं

विजयी प्रतिभागियों को कुल सचिव, वित्तीय पदाधिकारी एवं प्राचार्य के हाथों से सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. मंच संचालन डॉ अर्चना सिन्हा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डोरिस दास ने किया. इस अवसर पर प्रोफेसर अनामिका कुमार, डॉक्टर कुमारी अनामिका, प्रोफेसर प्रणति, डॉक्टर सुनीता बंकिरा , डॉक्टर सुशीला, डॉ निशा , डॉ ज्योति एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक ,गैर शैक्षिक कर्मचारी एवम छात्राएं  उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *