Gua : बीएस माइनिंग के ठेका मजदूरों ने इंक्रीमेंट सहित विभिन्न मांगों को लेकर की बैठक

 

गुवा : बड़ाजामदा के बोकना गांव में झारखंड मजदूर यूनियन के अन्तर्गत बीएस माइनिंग के ठेका मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों ने किया। बैठक में टाटा स्टील विजया टू खदान के अधीनस्थ कार्यरत वेंडर बीएस माइनिंग के द्वारा ठेका मजदूरों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, लीगल लिट्रेसी क्लब का किया गया उद्घाटन

नई एंबुलेंस देने की मांग

बैठक में मजदूरों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए विभिन्न मांगों के संदर्भ में कहा कि 8 साल से मजदूरों के योग्यता के अनुसार साल में इंक्रीमेंट नहीं हो रहा है।  उसे लागू करने की मांग की गई। एंबुलेंस काफी सालों से जर्जर अवस्था में है नई एंबुलेंस देने की मांग, सभी मजदूरों को 20% बोनस देने, ड्यूटी के दौरान मजदूरों के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए एवं उसका वहन वेंडर करें,  बीमार पड़ने पर उसके घर तक एंबुलेंस भेजा जाए। ईएल छुट्टी 43 की जगह 36 दिन ही मिलता है उसे पूरा किया जाए, वेंडर के द्वारा हर साल सेफ्टी बूट दिया जाए, बीएस माइनिंग के मजदूरों को खाने का अलाउंस नहीं दीया  जा रहा है उसे देने की मांग की गई।  बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों, महासचिव दुलाल चाम्पिया,मधु सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : स्मार्ट सर्फ व लेसिक तकनीक चश्मा हटाने का सबसे एडवांस तरीका : डॉ. भारती कश्यप

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Jamshedpur  टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष अस्वस्थ, मिलें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व अन्य

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा पिछले दिनों बाबा धाम यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गये थे। फलस्वरूप उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time