- प्रशासन और समिति ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर की चर्चा
जमशेदपुर : साकची थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए साकची शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साकची थाना प्रभारी श्री आनंद कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा के सभी पंडालों पर विशेष नजर रखी जाएगी और जहां-जहां पूजा आयोजित हो रही है, वहां पेट्रोलिंग पार्टी एवं पदाधिकारियों को विशेष निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। उन्होंने पंडाल समितियों से अपील की कि प्रत्येक पंडाल के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित कम से कम पांच सदस्यों के संपर्क नंबर थाना में उपलब्ध कराए जाएं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
थाना प्रभारी ने सुरक्षा के विशेष इंतजामों पर दी जानकारी
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि पूजा समितियों को थाना प्रभारी का नंबर प्रदान करना होगा, ताकि किसी भी आपात या सहायता की स्थिति में सीधे संपर्क किया जा सके। इसके अलावा विसर्जन की तिथि और समय की पूर्व जानकारी थाना को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। श्री मिश्रा ने कहा कि प्रशासन पूजा आयोजनों में हरसंभव मदद करेगा और पंडालों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो आजादनगर में महिला से छिनतई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विसर्जन की पूर्व सूचना से व्यवस्था रहेगी सुचारु
बैठक में साकची शांति समिति के सदस्य आदर्श मेहंदी, सोनू राजा खान, परमजीत सिंह काले, हरविंदर सिंह, सुनील देबुका, अंकित जवानपुरिया, राकेश साहू, उमेश शर्मा, जमील अख्तर, आसिफ इकबाल, सैयद कलीम, शांतनु बोश, मुन्ना खान, रॉकी सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और स्वयं पंडालों की निगरानी करने की बात कही। प्रशासन और शांति समिति के संयुक्त प्रयासों से इस बार साकची क्षेत्र में सरस्वती पूजा उत्साह और शांति के साथ संपन्न होगी।