Gamharia: युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू

गम्हरिया: गम्हरिया के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर प्रखंड की ओर से पहल शुरू की गयी. इसके तहत बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने इंडो डेनिश टूल ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण किया. साथ ही वहां की गतिविधियों से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि प्रखंड के युवाओं के रोजगार सृजन के लिए प्रशिक्षण की संभावनाओं को टटोलने इंडो डेनिश टूल ट्रेनिंग सेंटर में संबद्ध लोगों के साथ भ्रमण किया. इस दौरान पता चला कि विश्वकर्मा योजना अंतर्गत 18 प्रकार के कार्यों के प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसको लेकर प्रखंड में आवेदन लिया जाता है. श्री द्विवेदी ने बताया कि योजनाओं को लेकर ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ लेने के लिए अभियान चलाकर प्रोत्साहित किया जायेगा, ताकि युवा स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सके.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: गली-कूचों में घात लगाकर बैठे हैं अपराधी, बैंक से पैसा निकाल लौट रही महिला से लूट

Spread the love

Related Posts

Ramgarh : रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में झामुमो उतारेगा प्रत्याशी, बैठक कर इच्छुक प्रत्याशियों से मांगे गए आवेदन

रामगढ़ : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, रामगढ़ जिला इकाई की एक महत्पूर्ण बैठक रामगढ़ के ला मेरीटल होटल सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू एवं संचालन…

Spread the love

Ramgarh : रामगढ़ में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान की शुरूआत, 14 फरवरी तक चलेगा रोग खोज अभियान

रामगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के आलोक में 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक रामगढ़ जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह कुष्ठ रोग खोज अभियान द्वितीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *