Deoghar : कुमैठा स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध होगी : डीसी

 

देवघर : डीसी विशाल सागर ने कुमैठा स्टेडियम में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने योजना अंतर्गत 20,18,69,400 रुपये की लागत से बन रहे अंतराष्ट्रीय स्तर का सिनथेटिक एथलेटिक ट्रैक (8 लेन) का जायजा लिया। जिसमें थ्रोइंग और जंपिंग से जुड़े सभी खेल खेले जा सकते है। साथ ही बीच में फुटबॉल ग्राउंड, इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड एवं 6 हजार लोगों के बैठने हेतु स्टेडियम में कवर्ड गैलरी के चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

अभियंता को तय समय अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने मेगा र्स्पोट्स कॉम्पलेक्स कुमैठा में वृहत स्तर पर प्लांटेशन कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने 4,46,65,600 रुपये की लागत से स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फिटनेस सेंटर को दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को तय समय अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, भवन निर्माण निगम कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : डीसी ने 14.98 करोड़ की लागत से बन रहे डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री के लिए सुविधाजनक बनाने का प्रयास जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट से स्थानीय कारीगरों को मिलेगा सीधा बाजार जमशेदपुर : स्थानीय कारीगरों के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *