Interns बनेंगे दिल्ली के भविष्य के आर्किटेक्ट, मिलेगी 20 हजार स्टाइपेंड

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार ने राजधानी के युवाओं को सीधे शासन और नीति-निर्माण से जोड़ने के लिए “विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम” शुरू किया है। इसकी शुरुआत सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। इस इंटर्नशिप के लिए 9,000 से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। कड़े चयन की प्रक्रिया—ऑनलाइन टेस्ट, निबंध लेखन, दस्तावेज़ सत्यापन और बूट कैंप—के बाद 84 युवाओं को चुना गया है।

तीन महीने का अनुभव और स्टाइपेंड
चुने गए युवा तीन महीने तक सरकार के विभिन्न विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करेंगे। इस दौरान उन्हें 20,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। आखिरी पांच दिनों में सभी इंटर्न्स अपने अनुभव और सुझाव सरकार के साथ साझा करेंगे, जिनमें से कई को नीतियों में शामिल किया जाएगा।

पहले दिन मिला खास प्रशिक्षण
कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हैं। पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. पंकज सिंह और कपिल मिश्रा ने युवाओं को प्रशिक्षण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र सिर्फ शिकायत न करें, बल्कि समाधान का हिस्सा बनें।

युवाओं से जुड़ी बड़ी उम्मीदें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के भविष्य की नींव बताया। उन्होंने कहा कि यह इंटर्नशिप युवाओं को तकनीक और नई सोच के साथ प्रशासन में योगदान देने का अवसर देगी। सरकार भी युवाओं की सोच से सीखेगी। यह पहल दिल्ली को पेपरलेस गवर्नेंस, डेटा-ड्रिवन प्रशासन और डिजिटल इनोवेशन की दिशा में आगे ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये इंटर्न्स कल के नेता साबित होंगे और विकसित दिल्ली के एंबेसडर बनेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में नजर आएँगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जॉली LLB 3 से होगी टक्कर

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time