Deoghar: देवघर में INTUC ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

देवघर: देवघर जिला इंटक कार्यालय, जलसार रोड पर बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने की।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, महासचिव बबली सिंह, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, सहित कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और आम लोगों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया।

प्रदेश सचिव अजय कुमार ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि पार्टी को उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से निरंतर मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति में राहुल गांधी का विचारधारा आधारित नेतृत्व देश के युवाओं को प्रेरणा देता है।

जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और आयाम प्राप्त होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि देश की राजनीति में राहुल गांधी का योगदान आने वाले समय में और अधिक प्रभावशाली साबित होगा।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम की अव्यवस्था के खिलाफ धरना दे रहे तीर्थ पुरोहित, VIP पूजा बंद करने की चेतावनी!

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : तुलसी भवन में महिला साहित्यकारों का भव्य सावन मिलन समारोह, कजरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से मानस सभागार में शुक्रवार को नगर की महिला साहित्यकारों के लिए भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।…

    Spread the love

    Jamshedpur : हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करे वन विभाग : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    हाथी प्रभावित गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट, टॉर्च एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time