Jamshedpur: नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवा ने थामा JDU का हाथ

जमशेदपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की कार्यशैली, तथा जनता दल (यूनाइटेड) की नीति–सिद्धांत से प्रभावित होकर शहर के विभिन्न दलों से युवा लगातार जद (यू) का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को दर्जनों युवाओं ने श्री परविंदर राम के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी छोड़कर जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की।

यह कार्यक्रम उलीडीह संकोसाई रोड नंबर 5, केदार बगान में आयोजित किया गया था। इसमें उलीडीह थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने सभी नवागंतुकों का माला पहनाकर स्वागत किया और जद (यू) की सदस्यता दिलाई।

प्रवीण सिंह ने कहा कि जद (यू) में नए सदस्यों की निरंतर जॉइनिंग पार्टी की लोकप्रियता और सिद्धांतों की प्रासंगिकता को दर्शाती है। सैकड़ों लोग संगठन से जुड़कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य करने को तत्पर हैं।

इस अवसर पर परविंदर राम, राहुल सिंह, लता देवी, रवि गोराई, नीरज सिंह, गौतम ममता, बजरंग देवस्ती, शुभम गोराई, हेमंत सिंह, कृष्ण कुमार, अभिषेक पांडे, कौशल कुमार सहित कई युवाओं ने जद (यू) की सदस्यता ली।

इस अवसर पर जद (यू) जिला मंत्री विकास साहनी, महासचिव मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिजेन्द्र सिंह, शंकर बनर्जी, मनोज ओझा, अभिजीत सेनापति, सागर दत्ता, योगेन्द्र कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बच्चों के साथ मनाया गया ‘समर्पण’ का स्थापना दिवस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

Spread the love

Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time