Jamshedpur : मानगो नगर निगम के वार्ड 33 के प्रत्याशी ईशान पात्रा को मिला बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 33 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार अधिवक्ता ईशान पात्रा को चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर मिला है। श्री पात्रा चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद घर – घर जाकर चुनाव प्रचार तेज कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि
वैलेट पेपर में मेरा क्रम संख्या – 2 तथा चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर है। मतदाताओं को समझने में परेशानी न हो फलस्वरूप मैं उनसे संपर्क स्थापित कर रहा हूं। लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। गौरतलब हो कि ईशान पात्रा समाजसेवी आनंदमय पात्रा के पुत्र है। ईशान पात्रा एमबीए और कानून की पढ़ाई किये हैं। जमशेदपुर न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं। जबकि उनकी पत्नी रूबी पेशे से चिकित्सक है। ईशान पात्रा ने कहा कि मैं मैनेजमेंट और कानून कि पढ़ाई का भरपूर इस्तेमाल अपने क्षेत्र के लोगों के सहयोग के लिए करूंगा। जरूरतमंदों का जीवन स्तर कैसे बेहतर हो इसके लिए सतत् प्रयास करूंगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गौशाला चौक पर खुला बलवीर कौर का चुनाव कार्यालय, पदयात्रा कर मांगे वोट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा तथा एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग परकार्यशाला का आयोजन

जमशेदपुर : 10 फरवरी “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान द्वारा…

Spread the love

Jamshedur : मानगो नगर निगम चुनाव : एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जद(यू) ने किया जोरदार जनसंपर्क अभियान

सुरक्षित और विकासशील मानगो के लिए जनता से समर्थन की अपील जद(यू) ने कई कॉलोनियों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के क्रम में एनडीए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *