JAC Inter Science Topper 2025: धनबाद की अंकिता दत्ता ने पुरे राज्य में हासिल किया पहला स्थान

धनबाद: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार भी धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र ने राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। धनबाद जिले के गोबिंदपुर स्थित राजकीय प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा अंकिता दत्ता ने 95.4% अंकों के साथ पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंकिता का परिवार साधारण है। उनके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अंकिता की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने उन्हें इस उच्च सफलता तक पहुँचाया है।

इंजीनियर बनने का है सपना
अंकिता का लक्ष्य एक सफल इंजीनियर बनना है। वह अपने परिवार को बेहतर जीवन देना चाहती हैं। इस उद्देश्य को पाने के लिए उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया का सही उपयोग करते हुए पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। अपनी सफलता का श्रेय अंकिता ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका कहना है, “मेरे शिक्षक हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते रहे, जिससे मैं इस मुकाम तक पहुंच सकी। मेरे माता-पिता ने भी निरंतर प्रोत्साहित किया।”

इसे भी पढ़ें : Saraikela: 84.60% अंकों के साथ पिंकी बनी कॉलेज टॉपर, जिले में मिला आठवां स्थान

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

    मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

    Spread the love

    Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

    मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time