Chaibasa: चाईबासा में निकाली गई “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

चाईबासा: संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर चाईबासा में कांग्रेस द्वारा एक जोरदार जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया गया. 24 मई को यह रैली कांग्रेस भवन से आरंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक, बार न्यायालय और पिलाई हॉल होते हुए पुनः कांग्रेस कार्यालय पहुंची.

विधायक सोनाराम सिंकु, डॉ प्रदीप बालमुचू और दयामनी बारला रहे उपस्थित
इस अवसर पर झारखंड सरकार के उप मुख्य सचेतक एवं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला पर्यवेक्षक डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला तथा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास मंच पर उपस्थित रहे. सभी नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान को अक्षुण्ण रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

जिलेभर के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
रैली एवं बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड, नगर एवं मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. यह आयोजन न केवल एक विरोध प्रदर्शन था, बल्कि संगठन की एकजुटता और आगामी रणनीतियों को साझा करने का भी माध्यम बना.

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: मंत्री संजय प्रसाद यादव के गृह प्रवेश में शामिल हुए पुरेंद्र, दी शुभकामनाएं
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका की उपेक्षा जनहित के खिलाफ : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) में भोजपुरी, मगही एवं…

Spread the love

Jamshedpur :  विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में 84.83 लाख की 11 जनहितकारी योजनाओं का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time