Jamshedpur: आजसू ने नगर निकाय चुनाव से पहले की SIR की मांग, मतदाता सूची में मिली खामियां

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों से पहले SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का पूर्ण सत्यापन और अद्यतन तुरंत किया जाए।

आजसू पार्टी का कहना है कि शहरों में लगातार जनसंख्या विस्थापन, प्रवास और नए वार्ड विस्तार के कारण मतदाता सूची में कई त्रुटियाँ पाई गई हैं। इसके चलते चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।

कन्हैया सिंह ने बताया कि SIR प्रक्रिया के माध्यम से फर्जी नामों की पहचान, दोहराव हटाना, मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करना एवं नए योग्य मतदाताओं का नामांकन अत्यंत आवश्यक है।

कन्हैया सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना अद्यतन मतदाता सूची के नगरपालिका चुनाव कराना जनहित के खिलाफ होगा। उन्होंने सरकार को निर्देश देने और SIR प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का आग्रह किया।

आजसू पार्टी ने निर्वाचन आयोग से भी अनुरोध किया है कि नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण कार्य की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाले चुनाव पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सम्पन्न हो सकें। पार्टी जल्द ही उपायुक्त के माध्यम से चुनाव आयोग रांची को इस मामले से अवगत कराएगी और उचित कार्रवाई की मांग करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time