Jamshedpur: आनंद बिहारी दूबे का अल्टीमेटम, 15 दिसंबर तक लंबित फाइलें नहीं सुलझीं तो धरना-प्रदर्शन

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे ने टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 17 मई 2018 से लंबित अनुमोदन संबंधी मामले और सोसाइटी के कामगारों से जुड़े सभी अधिकारिक कागजात 15 दिसंबर 2025 तक निपटाए जाएँ।

दूबे ने बताया कि लगातार वार्ता और अनुस्मारक के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि महीने का वेतन जो 2 तारीख को भुगतान होना था, वह अब तक कर्मचारियों को नहीं मिला है, जिससे कामगारों में व्यापक आक्रोश है।

आनंद बिहारी दूबे ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक लंबित फाइलें नहीं सुलझीं और आदेशों की प्रतिलिपि आवेदकों को नहीं दी गई, तो 16 दिसंबर 2025 को सोसाइटी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।

उन्होंने संकेत दिया कि इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की रणनीति अपनाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सोसाइटी प्रबंधन पर होगी।

दूबे ने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 16 दिसंबर के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कामगारों के मुद्दों पर प्रबंधन जवाबदेह बने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटान हो सके।

आज के एक दिवसीय प्रदर्शन में आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में सामंतो कुमार, धीरज कुमार सिंह, त्रिनाथ, सुशील घोष, अभिनीत कुमार यादव, सन्नी कुमार सिंह, निखिल तिवारी, रोहन कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और कामगार शामिल हुए।

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *