- विधायकों ने किया परिसंपत्ति वितरण, जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रोत्साहित
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत 23 पंचायतों और जेएनएसी, जुगसलाई नगरपालिका एवं मानगो नगर निगम क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार और सोमेश सोरेन ने शामिल होकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे इन शिविरों में ‘राइट टू सर्विस’ से जुड़ी सभी सेवाओं के आवेदन प्राथमिकता से लिए जा रहे हैं। उपायुक्त ने भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : Bihar: कटिहार में संथाली भाषा और ओल-चिकी लिपि के लिए अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय
राइट टू सर्विस के तहत सेवाओं को प्राथमिकता से लिया गया
जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 15,443 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें दिव्यांग पेंशन के 21, वृद्धा पेंशन 1505, विधवा पेंशन 59, भूमि मापी 23, भूमि धारण प्रमाण पत्र 15, दाखिल–खारिज के 54, मृत्यु प्रमाण पत्र 68, जन्म प्रमाण पत्र 118, आय प्रमाण पत्र 424, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 399, नया राशन कार्ड 372 और जाति प्रमाण पत्र के 522 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी सेवाओं के 262 आवेदन तथा विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 11,598 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि सरकार की यह पहल लोगों को सुविधाएं उनके द्वार तक पहुंचाने में सफल हो रही है।
There is no ads to display, Please add some



















































