Jamshedpur: धूमधाम से मनाया गया डॉ. अजय कुमार का जन्मदिन, बनेंगे अगले सांसद

जमशेदपुर:  रविवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने भुइयांडीह कोदाभट्टा में पूर्व सांसद और लोकप्रिय नेता डॉ. अजय कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 प्वाइंट का केक काटा गया और लड्डू व चॉकलेट बांटे गए। आतिशबाजी, पटाखे और ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान राकेश साहू ने कहा, “डॉ. अजय कुमार ने क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है और आगे भी करेंगे।” स्थानीय लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि जमशेदपुर का अगला सांसद डॉ. अजय कुमार ही होंगे। कई लोगों ने उनके पिछले कार्यों को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश कुमार झा, दिलीप जायसवाल, सीतारामडेरा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद यादव, युवा कांग्रेस जिला प्रत्याशी नीरज कुमार, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी सागर साहू, युवा कांग्रेस जिला महासचिव कमलेश साव, कामगार कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, साहू समाज क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू साव, संतोष सिंह, किशन सिंह, विशाल साव, रोहित साव, हर्ष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जिले की 28 बेटियां करेंगी ISRO का दौरा, करीब से जानेंगी अंतरिक्ष विज्ञान के राज

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time