Jamshedpur: DC – SSP ने किया स्वतंत्रता दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

जमशेदपुर:  जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में अंतिम परेड पूर्वाभ्यास आयोजित किया। इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने परेड और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

पूर्वाभ्यास में जैप-6, जिला पुलिस बल (महिला एवं पुरुष), होमगार्ड, एनसीसी (ब्वॉयज और गर्ल्स), स्काउट और गाइड्स (ब्वॉयज और गर्ल्स) सहित होमगार्ड और सेंट मैरी स्कूल बैंड की टुकड़ियों ने भाग लिया। मौके पर रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और बलिदान का प्रतीक है, और इसे पूरे सम्मान के साथ मनाना सभी का दायित्व है। उन्होंने मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, मंच संचालन और तकनीकी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने को कहा गया, ताकि दिन विशेष पर सभी गतिविधियां व्यवस्थित और समयबद्ध रूप से संपन्न हों।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: JNAC ने किराए में लगाया सार्वजनिक शौचालय, विकास सिंह ने उठाए सवाल – देखें Video

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time