Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, पदाधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर:  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित के मुद्दे रखे तथा ज्ञापन भी सौंपे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नागरिकों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे
भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा
जान से मारने की धमकी से जुड़ी शिकायतें
वृद्धा पेंशन भुगतान
आंगनबाड़ी भवन निर्माण
जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग
नाली निर्माण व अतिक्रमण की समस्या
बिल्डर से जुड़ी शिकायतें
विद्यालय फीस माफी एवं नामांकन
पीएमईजीपी ऋण में धोखाधड़ी
न्यायालय आदेशों का अनुपालन
कॉलेज नामांकन संबंधी आवेदन
फिल्म शूटिंग अनुमति
मइयां सम्मान योजना से जुड़े मामले
बकाया बंदी पारिश्रमिक भुगतान
भूमि अधिग्रहण व घरेलू विवाद
चौकीदार भर्ती सूची एवं रिक्त पद
दुकान आवंटन, आधार सुधार
छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या

सत्यार्थी ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई हो, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दरिदा अतिक्रमण पर सियासी टकराव, सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष को लिखा पत्र

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *