Jamshedpur: उप श्रमायुक्त से मिला श्रमिक संघ का प्रतिनिधिमंडल, कर्मचारियों के बोनस पर हुई चर्चा

जमशेदपुर:  झारखंड श्रमिक संघ से जुड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से सीतारामडेरा स्थित कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैती और केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य मोहन कर्मकार ने किया।

मुलाकात का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक असंगठित क्षेत्र के ठेका मजदूरों और सरकारी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बोनस से जुड़ी गड़बड़ियों पर चर्चा करना और समाधान के लिए समार पत्र सौंपना था।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड श्रमिक संघ ने 2021 से इस मुद्दे पर विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों से पत्राचार कर समाधान की पहल की है।

उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में सकारात्मक पहल की जाएगी। बैठक में पी के राय, अभय पाण्डेय, प्रफुल्लो सिंह मुंडा, जागरण सोरेन, गौड़ चंद्र हांसदा, खुदीराम सिंह मुंडा समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो बस स्टैंड पर बस चालक की MGM अस्पताल में इलाज के दौरान मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time