Jamshedpur: डॉ. यमुना तिवारी की काव्य संकलन ‘समय के साक्षी शब्द’ का लोकार्पण

जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन और तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में कवि डॉ. यमुना तिवारी की काव्य संकलन ‘समय के साक्षी शब्द’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर डॉ. तिवारी की चयनित त्वरित कविताओं का संकलन ‘व्यथित’ भी प्रस्तुत किया गया.

समारोह की अध्यक्षता और अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने की, जबकि संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डॉ. वीणा पांडेय ‘भारती’ ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पांडेय उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अंगद तिवारी, टाटा मोटर्स के पूर्व उपमहाप्रबंधक डॉ. चन्देश्वर खां और तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मंच पर थे.

समारोह की शुरुआत और पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, इसके बाद डॉ. रागिनी भूषण ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया. लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया वसंत जमशेदपुरी ने प्रस्तुत की. इसके पश्चात पुस्तक के वित्त पोषक कन्हैया लाल अग्रवाल को पुस्तक समर्पित की गई.

रचनाकार का परिचय और धन्यवाद ज्ञापन

इसके बाद रचनाकार डॉ. यमुना तिवारी का परिचय कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने दिया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से मुरलीधर केडिया, डॉ. अजय कुमार ओझा, रीना सिन्हा, रमेश कुमार, डॉ. दिलीप ओझा, शीतल प्रसाद दूबे, लक्ष्मी सिंह, पूनम महानंद, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’, जीतेश तिवारी, शकुन्तला शर्मा, आरती श्रीवास्तव, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, राजेन्द्र राज, नीलिमा पांडेय, डॉ. उदय प्रताप हयात, वसंत जमशेदपुरी, हरिहर राय चौहान, राजदेव सिन्हा, बलविंदर सिंह, रीना गुप्ता, शिव नंदन सिंह, नीता सागर चौधरी, नीलाम्बर चौधरी, चंद्रकांत, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, रंदी सत्यनारायण राव, राजेंद्र सिंह, वीणा कुमारी नंदिनी, हरभजन सिंह रहबर, अरविंद तिवारी सहित अनेक साहित्यकारों और नगर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: “सहयोग” में होली मिलन कार्यक्रम, रंगों, मस्ती और संगीत का संगम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *