- गुप्त सूचना पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई
जमशेदपुर : रविवार की शाम साकची गोलचक्कर पर वन विभाग ने अवैध वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता से बड़ी संख्या में तोते शहर में सप्लाई के लिए लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ऑटो को रोका, जिसमें पेटियों में बंद कर दर्जनों तोते लाए जा रहे थे। तलाशी के दौरान 100 से अधिक तोते बरामद किए गए। इस दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो सीधे तौर पर इस तस्करी में शामिल बताए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच ने पुनः निभाया सामाजिक दायित्व, टुसू पर्व के उपलक्ष्य में जरूरतमंद महिलाओं में साड़ी का किया वितरण
वन विभाग की गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ जारी
![]()
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि कोलकाता से और भी तोते शहर में लाए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया है। इस जानकारी के बाद वन विभाग की टीम आरोपियों को साथ लेकर विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है, ताकि अन्य तोतों की भी बरामदगी की जा सके। विभाग का कहना है कि यह संगठित तस्करी का हिस्सा है और इसके पीछे बड़े नेटवर्क की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोवाली से अपहृत चार माह का बच्चा सकुशल बरामद, अपहर्ता महिला गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई
मामले को लेकर डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि जब्त किए गए सभी तोते कोलकाता से लाए गए थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे और बरामदगी की संभावना है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों की तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।