Jamshedpur: पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के विवादित बयान पर भड़के कृतिवास मंडल

जमशेदपुर:  राष्ट्रीय सुधि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के हालिया बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बयान झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समाज के बीच नफ़रत फैलाने और “आग में घी डालने” जैसा काम कर रहा है।

कृतिवास मंडल ने जोर देकर कहा कि झारखंड आदिवासी और मूलवासी समाज ने मिलकर बनाया है। अलग राज्य की लड़ाई में तमाम समाजों—कुम्हार, कमार, गोप, तेली, सुंडी, वैष्णव, तांती, दलित, मुस्लिम और अन्य—ने अपने योगदान और शहादत दी है। ऐसे में पूर्व सांसद और विधायक द्वारा दिए गए गलत बयान झारखंड की सच्चाई को झूठलाने के प्रयास के समान हैं।

मंडल ने कहा कि शैलेंद्र महतो अपनी निजी स्वार्थ के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। वहीं सूर्य सिंह बेसरा को भी आदिवासी और मूलवासी समाज में खाई पैदा करने का काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समाज ने राज्य की स्थापना में अपना योगदान दिया है और इसकी सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता।

कृतिवास मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि शैलेंद्र महतो और सूर्य सिंह बेसरा झारखंड के सम्मानित नेता हैं। जनता ने इन्हें संसद और विधानसभा में चुनकर भेजा था। ऐसे में यदि वे झारखंड के मूलवासियों की भावनाओं और योगदान के प्रति सच बोलने में असमर्थ हैं, तो उन्हें कम से कम उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

कृतिवास मंडल ने कहा, “झारखंड किसी का जागिर नहीं है। नेताओं को समाज को बांटने के बजाय एक सूत्र में जोड़ने का काम करना चाहिए।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: झारखंड आंदोलन के संगठनों ने आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा को लेकर की एकजुट रहने की अपील


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time